Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

देवरिया में धारदार हथियार से गला रेतकर हुई थी हत्या, जांच अब भी जारी

Whats App

देवरिया: सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठीदेवरिया में 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर, पुलिस इन हत्याओं का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है। इससे पुलिस की कार्यशैली से उनकी क्षमताओं पर प्रश्न चिन्ह उठने लगे हैं। वह भी तब जब पुलिस के जिले के मुखिया टेक्नोक्रेट हैं।आइए अब आपको दोनों हत्याओं के बारे में बताएंकेस एक24 मई को लार कस्बा निवासी 17 वर्षीय रहमान पुत्र सलीम का शव चमुखा-सुतावर मार्ग पर मिला। गला धारदार हथियार से रेता गया था। हाथ और पैरों की अंगुलियां काट दी गई थीं। पहले तो शव के बारे में पता नहीं चला लेकिन बाद में सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद रहमान के परिजनों को उसकी हत्या का पता चला।एक दिन पहले ही शाम को रहमान थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था। किशोर की बाइक मईल थाना क्षेत्र से बरामद हुई और शव लार थानाक्षेत्र में मिला। 2 महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया।क्या कहते हैं थानाध्यक्षवहीं लार थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। समय पर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।केस दो27 जून को कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के निवासी श्रीकांत प्रसाद परिजनों के साथ धान बो रहे थे। परिजनों से उन्होंने घर पहुंचकर मछली बनाने के लिए मसाला तैयार रखने को कहा। परिजन मछली बनाने की सभी तैयारी पूरी कर इंतजार करते रह गए लेकिन श्रीकांत नहीं आए।दूसरे दिन सुबह महुआ डीह थानाक्षेत्र के चिउरहा गांव में पोल्ट्री फार्म के पास एक अधेड़ का शव मिला जिसका गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की पहचान श्रीकांत प्रसाद के रूप में हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ श्रेयश त्रिपाठी और तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। 2 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी हत्या का खुलासा कर पाने में पुलिस विफल है।मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस पंजाब के जालंधर में एक सप्ताह तक डेरा डाले रही लेकिन आरोपी नहीं मिला।क्या कहते हैं सीओसीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारे की पहचान कर ली गई है। वह अपने घर नहीं लौटा है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374