Breaking
छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा... कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखा... इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार... इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक ह... इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से क... युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद

कब्र खोदकर निकाला गर्भवती महिला का शव

Whats App

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मनवा निवासी महेश्वरी पटेल (30) पत्नी फुलकरण की 12 अगस्त को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधने नहीं पहुंची तो उसका भाई विनोद पटेल मनवा पहुंच गया। वह अपनी भाभी को लेकर उनके मायके कुकरदीकला गया था। वहां से मनवा गांव पास है, तो वह भाभी के साथ बहन महेश्वरी से मिलने के लिए आया। यहां उसे महेश्वरी के खुदकुशी करने और फिर शव दफनाने की जानकारी मिली।

इसके बाद विनोद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच करने गांव पहुंच गई। पूछताछ में ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महेश्वरी ने 12 अगस्त की सुबह खाना बनाकर पति सहित घर के सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद पति फुलकरण और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए। घर में महेश्वरी अकेली थी। कुछ समय पड़ोसियों से फुलकरण को सूचना मिली कि महेश्वरी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। इस पर फुलकरण भागकर घर पहुंचा तो अंदर फंदे से महेश्वरी फंदे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद फुलकरण और उसके परिवार के सदस्यों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारा और गांव वालों के साथ जाकर दफना दिया। फुलकरण ने अपने सास, ससुर और साले को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस पूछताछ में ससुराल वाले फांसी लगाने और शव को बिना बताए दफनाने का कारण नहीं बता सके।

SDM के आदेश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश्वरी के गर्भवती होने की बात पता चली। वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने महेश्वरी के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और मायके पक्ष को सूचना तक नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफन कर दिया गया। मायके वालों ने कहा कि महेश्वरी आत्महत्या नहीं कर सकती है।  मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |     भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374