Local & National News in Hindi

आतंकवादियों ने दो जिलों में रॉकेट से किया हमला, 6 लाेगाें की मौत, 8 घायल

0 53

मास्कोः सीरिया में अलेप्पो शहर के दो जिलों में आतंकवादियों ने रविवार को रॉकेट से हमला कर दिया, जिसमें 6 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी हैं। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमले अलेप्पो के मिनियन और अल जदीद जिले में किए गए।

गौरतलब है कि सीरिया में वर्ष 2011 से ही गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। सीरियाई सरकारी सेना कई विपक्षी गुटों और आतंकवादी संगठनों से लड़ रही है। वर्ष 2017 के अंत में सीरियाई सेना ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जीत की घोषणा की थी। हालांकि, सीरिया के कई क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ अभियान अभी भी जारी हैं, लेकिन सीरिया में राजनीतिक स्थिरता लाना सबसे प्रमुख लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.