Local & National News in Hindi

सोलन रेस्टोरेंट हादसे में 13 की मौत, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

0 46

बीते दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित कुम्हारहट्टी में रविवार देर शाम एक बहुमंजिला रेस्टोरेंट ढह गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। अभी ताजा अपडेट के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त होटल में 42 लोग मौजूद थे। होटल में मौजूद लोगों में 30 सेना के जवान थे, जबकि 12 आम नागरिक बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अब तक 35 लोगों को बाहर निकाला है जबकि 7 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

मलबे में फंसे सभी लोग सेना के जवान बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, होटल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुम्हारहट्टी के जिस रेस्टोरेंट में ये हादसा हुआ वहां पर रास्ते से गुजर रहे सेना के जवान यहां खाना खाने के लिए रुके हुए थे। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सेना के जवानों के साथ उनके परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे। लगातार भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !