Local & National News in Hindi

नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

0 40

कोरबा । रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पथर्रीपारा बस्ती में एक नाबालिग ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 17 वर्षीय सोनू सिरके ने ये घातक कदम उठाया है। परिजनों की माने तो सोनू आदतन नशेड़ी था और प्रतिदिन नशे की हालत में रहता था। बीती रात उसने घर के म्यार में फांसी लगा ली।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भेस दास महंत ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !