Breaking
दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्र से कही ये बात सहारनपुर में जोश हाई-रामपुर सुस्त, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर ऐसे हो रहा मतदान आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा, MP में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर हमला ‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं? ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास

मांग में सिंदूर भरने के बाद जेल जाने लगा प्रेमी तो छलक आईं प्रेमिका की आंखें, जानिए औरंगाबाद की घटना

Whats App

औरंगाबाद। युवक के एक हाथ में हथकड़ी लगी थी तो दूसरे हाथ से अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर रहा था। सिविल कोर्ट परिसर के हनुमान मंदिर में हो रही इस अनोखी शादी को देखने के लिए भीड़ लगी थी। कोर्ट की अनुमति से बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव निवासी राजकुमार गुप्ता शनिवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा से व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। प्रेमिका पूनम वर्मा पहले से दुल्हन बनकर मंदिर में बैठी थी। पुलिस एवं अधिवक्ता की मौजूदगी में मंदिर के पुजारी ने मंत्र पढ़कर दोनों की शादी कराई। इसके बाद सिंदूर दान का रस्‍म पूरा कराया। दाेनों की अंतरजातीय शादी को देखने के लिए पुलिस, अधिवक्ता एवं कोर्ट पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के बाहर लगी रही

14 अक्‍टूबर को युवक को भेजा गया था जेल 

अधिवक्ता रणधीर कुमार सिंह, अकमल हसन, मुकेश कुमार एवं सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि राजकुमार गुप्‍ता पर शादी का प्रलोभन देकर अंतरंगता हासिल करने और उसके बाद शादी से इंकार करने का आरोप लगाया गया था। इसकी प्राथमिकी बारुण थाना में दर्ज कराई गई। तब पुलिस ने 14 अक्‍टूबर को आरोपित राजकुमार को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से वह जेल में है। इधर लड़का एवं लड़की पक्ष में समझौता हुआ। इसके बाद कोर्ट की अनुमति से दोनों की शादी हुई। दोनों पिछली बातें भूलकर नई जिंदगी व्‍यतित करने का संकल्‍प लिया। शादी के बाद लड़के को फिर से जेल ले जाया गया। इस दौरान नवविवाहिता की आंखों में आसू छलक पड़े।समझौता के आधार पर अब जमानत याचिका दायर की गई है। अब कोर्ट से युवक को जमानत मिलेगी और जेल से बाहर आएगा।

Whats App

शादी के बाद फिर जेल गया युवक  

शादी के समय मौजूद युवक की मां उषा कुंवर एवं बड़े भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि यह शादी जेल जाने से पहले ही कर लेना चाहिए था। हम सभी परिवार शादी करने के लिए तैयार थे। कहा कि शादी से पूरा परिवार खुश हैं। जब दोनों की शादी संपन्न हो गई तब पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर से भीड़ को हटाया। का हटाया। शादी के बाद दोनों ने सारा जीवन एक साथ रहने की बात कही। कहा कि शादी के पहले जो कुछ हुआ वह हम दोनों भूल गए हैं और दोनों की रजामंदी से यह शादी हुई है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्र से कही ये बात     |     सहारनपुर में जोश हाई-रामपुर सुस्त, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर ऐसे हो रहा मतदान     |     आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा, MP में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर हमला     |     ‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस     |     लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं?     |     ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप     |     यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374