Local & National News in Hindi

अयोध्या के महाराजगंज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, जिम करके घर लौट रहे थे अखिलेश

0 52

अयोध्याः उत्तर प्रदेश में अयोध्या के महाराजगंज क्षेत्र जिम करके घर लौट रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा नेता अखिलेश यादव की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदमापुर गांव का सपा बूध अध्यक्ष  25 वर्षीय अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू यादव सोमवार देर शाम माया बाजार कस्बे से जिम करके लौट रहा था।

कनकपुर गांव के पास रतनपुर निवासी आदित्य आदि ने अखिलेश को गोली मार दी ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि आठ-दस माह पहले दोनों पक्षों के बीच बस को स्टेंड पर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद उनके बीच मनमुअटाव चल रहा था। इस सिलसिले में नामजद मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !