Local & National News in Hindi

आमिर ही नहीं बल्कि करीना भी लाल सिंह चड्ढा में 4 अलग-अलग लुक में आएंगी नजर

0 52

बाॅलीवुड के सभी सितारे अपनी कला के बल पर दर्शकों और फैंस के दिलों में राज करते हैं। उन सभी सुपरस्टार्स में से एक हैं आमिर खान और करीना कपूर खान। बता दें कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ के बाद अब ये जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियों में जुट चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। ये मूवी टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट गम्प की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, इसमें आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में आमिर-करीना 4-5 अलग अलग लुक्स में दिखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन और आमिर खान ने कई लुक्स पर रिसर्च की है। रिपोर्ट के अनुसार, टाइम फ्रेम के हर पार्ट के लिए एक्टर्स के 4-5 अलग लुक होंगे।

taran adarsh

@taran_adarsh

IT’S OFFICIAL… Kareena Kapoor Khan teams up with Aamir Khan in … Inspired by the classic … Directed by Advait Chandan… Written by Atul Kulkarni… Produced by Viacom18 Studios and Aamir Khan Productions… 2020 release.

968 people are talking about this
किरदारों के आउटफिट, कल्चर, लुक्स पर ध्यान दिया जाएगा। पहले शेड्यूल के शुरू होने से पहले पूरा लुक टेस्ट भी किया जाएगा, सूत्र का कहना है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। तीन शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग करने का प्लान है। ”हर एरा के लिए आमिर खान अलग-अलग लुक अपनाएंगे। फिल्म 70 के दशक से शुरू होगी और वर्तमान में खत्म होगी। इमरजेंसी से करगिल वार तक, पुलवामा आतंकी हमले से उरी हमले तक और सरकार का बदलना, लाल सिंह चड्ढा में सोशल और पॉलिटिकल मामले से जुड़े पिछले 5 दशक के बड़े हाईलाइट दिखाए जाएंगे। लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर खान परफेक्ट चॉइस हैं”
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !