Local & National News in Hindi

ICJ: ऐसे हुई थी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना और यह है इसका मुख्य काम

0 51

हेग। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय यानी आईसीजे संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख न्यायिक संस्था है। जून, 1945 में इसका गठन हुआ था और अप्रैल 1946 में इसने विधिवत काम शुरू कर दिया था।

आईसीजे का मुख्यालय नीदरलैंड्स के हेग में है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े छह संगठनों में से यह एक मात्र संगठन है जो अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के बीच उत्पन्न विवादों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार समाधान करना इसका प्रमुख मकसद है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कुल 15 जज होते हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद द्वारा नौ साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।

1920 में जब संयुक्त राष्ट्र लीग ऑफ नेशंस हुआ करता था तो आईसीजे का पुराना रूप पर्मानेंट कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल जस्टिस मौजूद था। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ये दोनों संस्थाएं आज के वर्तमान रूप-स्वरूप में अस्तित्व में आईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !