Local & National News in Hindi

दिल्ली में 600 करोड़ का नशा बरामद, कई जिदंगियां करने वाला था बर्बाद

0 47

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ हेरोइन को जब्त कर दो अफगानी नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत 600 करोड़ बताई जा रही है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि पुलिस की टीम ने 150 किलो हेरोइन जब्त की है यह नशीला पदार्थ अफगानिस्तान से लाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हीरोइन की कीमत 600 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस ने टोयोटा कैमरे, होंडा सिटी, कोरोला अल्टीस तथा अन्य वाहनों को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों अफगानी केमिकल एक्सपर्ट बताये जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !