Local & National News in Hindi

पाक अदालत ने मरियम नवाज के खिलाफ फर्जी दस्तावेज मामले को किया खारिज

0 57

इस्लामाबादः पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने शुक्रवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हाई-प्रोफाइल एवेनफील्ड अपार्टमेंट मामले में उन्होंने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवार्ज पीएमएल-एनी के उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम पर मामले की सुनवाई के दौरान एक फर्जी ट्रस्ट दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया। दस्तावेज को 2006 में कैलीबरी फॉन्र्ट अक्षराकृतिी में लिखा गया था, जब यह फॉन्ट कथित तौर पर सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं था।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूराे नैबी ने मरियम के खिलाफ फर्जी ट्रस्ट दस्तावेज के लिए जवाबदेही न्यायाधीश मोहम्मद बशीर के समक्ष एक अर्जी प्रस्तुत की हैं। मामले की सुनवाई के बाद बशीर ने फैसला सुरक्षित रख लिया और थोड़ी देर बाद घोषणा की कि मामले को खारिज कर दिया गया है। इस दौरान मरियम के साथ उनके पति, पूर्व सेना कैप्टन मोहम्मद सफदर और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर कहा कि न्यायाधीश और नैब ने हताशा में उनका तमाशा बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !