Local & National News in Hindi

लगातार मॉब लिंचिंग, अब मोर चोरी के आरोप में बुर्जुग की बेरहमी से हत्या

0 44

भीड़तंत्र आज कर खुद ही अपना कानून बनाकर बैठी है। लगातार सामने आ रहे मॉब-लिंचिंक के मामलों में से एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के नीमच में मोर चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने चोरी के आरोप में दो लोगों की पिटाई कर दी। इसमें एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के लसूडिया आतरी गांव की है। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ा।

इसमें से 3 चोर फरार हो गए। उसमें से एक लोगों के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए हैं। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्यारों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !