Local & National News in Hindi

शुरूआती रुझान: माँ गंगा के गोद में मोदी

0 129

शुरूआती रुझान में नरेन्द्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहें हैं।  मोदी के साथ- साथ उनकी कंपनी भी बहुमत के आंकड़े को पार कर ली है। सोशल मीडिया पर तो आएगा ही मोदी के जबाब में लोग लिख रहें हैं ” आ गया मोदी ”

“पहले मैं सोच रहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यहाँ भेजा है, लेकिन यहाँ आने के बाद यह महसूस हुआ कि न मुझे किसी ने भेजा है और न ही मैं यहाँ आया हूँ। मुझे तो माँ गंगा ने बुलाया है। एक बालक जैसे अपनी माँ की गोद में वापस आता है वैसा ही मैं अनुभूति कर रहा हूँ। ”
2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का यह बयान बहुत चर्चा में रहा। वहां के लोगों को लगा कि वर्षों से गन्दी पड़ी गंगा अब साफ़ हो जायेगी। नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गये। सामने थे 49 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए अरविन्द केजरीवाल। नरेन्द्र मोदी ने केजरीवाल को लगभग साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया। इस बार भी मोदी वहीँ से चुनाव लड़ रहें हैं। बस सामने केजरीवाल नहीं हैं। मोदी पिछली बार दो सीटों से मैदान में थे।
इस बार वो केवल वाराणसी से चुनाव लड़ रहें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !