Local & National News in Hindi

अक्षर की तूफानी पारी के बावजूद भारत ए को मिली करीबी हार

0 48

कुलीज। अक्षर पटेल के तूफानी नाबाद अर्द्धशतक (81) के बावजूद भारत ए को शुक्रवार को वेस्टइंडीज ए के हाथों चौथे अनाधिकारिक वनडे में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोस्टन चेस और डेवोन थॉमस के अर्द्धशतकों से विंडीज ए ने 9 विकेट पर 298 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ए 9 विकेट पर 293 रन ही बना पाया। सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुका भारत 3-1 से आगे है।

299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की शुरुआत खराब रही और उसने 160 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे। कृणाल पांड्या ने 45 रन बनाए। इस स्थिति में अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 60 रनों की भागीदारी की। सुंदर ने 52 गेंदों में 45 रन बनाए। सुंदर के आउट होने के बाद अक्षर ने आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने खलील अहमद (15) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। खलील और नवदीप सैनी के तीन गेंदों में आउट होने की वजह भारत लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। अक्षर 63 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। किमो पॉल और रोवमैन पॉवेल ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से शानदार स्कोर खड़ा किया। सुनील एम्ब्रिस (46) ने डेवोन थॉमस (70) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इसके बाद थॉमस ने रोस्टन चेस के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की भागीदारी की। चेस को इसके बाद जेम्स कार्टर का साथ मिला और इन्होंने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की भागीदारी कर स्कोर को मजबूती प्रदान की। चेस 113 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने। खलील ने कार्टर का कीमती विकेट भी हासिल किया। वे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 67 रनों पर 4 विकेट लिए। आवेश खान को 3 विकेट मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !