Local & National News in Hindi

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन

0 50

नई द‍िल्‍ली। द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेसमेकर के ठीक से काम न करने पर शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बता दें कि करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं।

पीसी चाको ने कुछ दिन पहले भी कहा था तबियत खराब हैं आराम कीजिए 
करीब एक हफ्ते पहले ही दिल्‍ली के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित के साथ हुए विवाद के बाद कहा था आपकी तबियत खराब है आपको आराम की जरूरत है। इसके बाद कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर आ गई थी। बीते मंगलवार को प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों के अधिकार बढ़ाए तो इसके बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने चाको समर्थक कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ और देवेंद्र यादव के पर कतर दिए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !