Local & National News in Hindi

बुरी खबरः शीला दीक्षित के बाद भाजपा के इस बड़े नेता का निधन

0 55

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।   ब्रेन हैमरेज होने के बाद गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पांच पुत्र एक पुत्री और नाती पौते हैं।

गर्ग 2003 से 2008 तक वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। वह धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। गर्ग ने मृत्यु पश्चात अपना शरीर दधीचि देह दान संस्था को देने का संकल्प लिया था। उनके पुत्र सतीश गर्ग ने बताया कि पार्थिव शरीर को साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली भाजपा कार्यलय लोगों के दर्शनार्थ ले जाया जायेगा और उसके बाद गर्ग की इच्छा के अनुसार दधीचि देह दान संस्था को सौंप दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !