Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

गांजा पीने को पैसे नहीं दिए तो पत्‍नी की कर दी हत्‍या, सिर में गोली मार आरोपित फरार, नालंदा की घटना

Whats App

कतरीसराय (नालंदा)। कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। आरोप है कि गांजा पीने के लिए रुपये नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। मृतका 40 वर्षीय कंचन देवी को पति शंभू पांडेय ने सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी मामला स्‍पष्‍ट नहीं है लेकिन पुत्र से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पति-पत्‍नी में दो वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह महीने पहले हुआ था समझौता

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद व झगड़ा होता था। कंचन के साथ शंभु पांडेय अक्‍सर मारपीट करता था। छह महीने पहले उसने मारपीट की जिसकी प्राथमिकी कंचन देवी ने दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। कंचन के 22 वर्षीय पुत्र संदीप पांडेय ने बताया कि उसके पिता को घर से कोई लेना-देना नहीं था। घर में अक्‍सर वे किचकिच करते थे। जब भी मां घर खर्च के लिए रुपये मांगती तो वे मारपीट करते थे। इतना ही नहीं जब पिता से वह खुद की पढ़ाई के लिए पैसे मांगता तो पिता घर छोड़कर भाग जाते। मंगलवार की सुबह पिता ने मां से गांजा पीने के लिए रुपये। मां ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तब पिता ने पिस्‍टल निकालकर उनके सिर में गोली मार दी।

Whats App

गांव में किसी से नहीं बनती थी आरोपित की

ग्रामीणों ने बताया कि शंभु दिल्ली में मजदूरी करता था। लाकडाउन के कारण गांव में ही रह गया। दोनों के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। गांव में किसी से उसकी नहीं बनती थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि महिला के पुत्र से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374