Breaking
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील.. चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती...

लालू यादव के बेटे तेजस्वी कल दिल्ली में लेंगे 7 फेरे, जानिये- कौन होगी दुल्हन

Whats App

नई दिल्ली/रेवाड़ी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के लाल तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को दिल्ली की राजश्री संग वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वैसे तेजस्वी यादव की दुल्हन राजश्री मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। वहीं, तेजस्वी यादव और राजश्री के शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया है। इसके साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित रहेगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मेहमानों की संख्या को 50 के आसपास बताई जा रही है। अंतिम समय में मेहमान की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि निकट संबंधी व खास मेहमान बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे तथा तेजस्वी व उनकी होने वाली दुल्हन राजश्री को आशीर्वाद देंगे। राजश्री और तेजस्वी में काफी पहले से निकटता है। दोनों एक-दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के लिए कई महीनों से बातचीत चल रही थी, जो दिसंबर में जाकर फाइनल हुई है।

दिल्ली की रहने वाली हैं तेजस्वी की दुल्हन

तेजस्वी की दुल्हन बनने वाली राजश्री दिल्ली की रहने वाली है, हालांकि वह मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। दो-दो राज्यों से ताल्लुक रखने वाला वर-वधू का परिवार इस शादी को गोपनीय रखना चाहता है। ऐसे में शादी समारोह में केवल नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। तेजस्वी के जीजा चिरंजीव राव पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। तेजस्वी और राजश्री की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी धर्मपत्नी शकुंतला यादव, रेवाड़ी विधायक व तेजस्वी के जीजा चिरंजीव राव और तेजस्वी की बहन अनुष्का उर्फ धन्नो रेवाड़ी से रवाना हो चुके हैं। शादी को लेकर नजदीकी रिश्तेदार भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Whats App

बेटी की सुसराल वाले जिले से बहू ला रहे हैं लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का की शादी रेवाड़ी जिले से हुई है और अब उनकी बहू राजश्री भी रेवाड़ी की ही हैं। यह भी पता चला है कि दिल्ली में दोनों ने नामी स्कूल में साथ में पढ़ाई की है।

हरियाणा में लालू यादव के दो-दो समधी

बेटे तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ शादी होते ही हरियाणा में लालू प्रसाद यादव के दो-दो समधी हो जाएंगे। बता दें कि बेटी अनुष्का के पति चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव लालू प्रसाद यादव के समधी हैं। अब राजश्री के पिता लालू प्रसाद यादव के एक और समधी हो जाएंगे।

एक ही दिन होगी सगाई-शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी बेहद गोपनीय रखी जा रही है। ऐसे में सगाई का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। सगाई भी शादी से कुछ देर पहले ही होगी। बता दें कि 32 वर्षीय तेजस्‍वी यादव बिहार के उप मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने जनता-दल यू और भाजपा गठबंधन को कड़ी देते हुए राजद को राज्य में विधायकों की संख्या के लिहाज से नंबर वन पार्टी बना दिया। इसके बावजूद वह सरकार बनाने में नाकामयाब रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |     चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374