बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी का हर अंदाज और उनकी हॉटनेस फैंस के दिलो में अपनी अलग ही जगह बनाए हुए है। आए दिन सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो के चलते छाई रहती हैं। सनी लियोनी का हॉट अंदाज हर तरफ तहलका मचा देता है।
इन दिनों सनी लियोनी अपनी मर्मेड लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। जी हां, नए फोटो में सनी मर्मेड यानी जलपरी के लुक में कहर ढा रही हैं। सनी की यह मर्मेड लुक की तस्वीरें उनके नए फोटोशूट की हैं। फोटो में सनी के बैकग्राउंड में खूबसूरत वादियां, पहाड़ और वॉटरफॉल नजर आ रहे हैं। सनी ने अपने सिजलिंग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “Love being a mermaid!!”, फोटो में सनी शिमरी ऑरेंज ब्रालेट के साथ कॉपर कलर का मर्मेड टेल स्टाइल कॉस्ट्यूम पहने हुए दिखाई दे रही हैं। बालों को सनी ने मिडिल पार्टेड के साथ खुला रखा हुआ है। स्मोकी आई मेकअप और कॉस्ट्यूम के मैचिंग की ऑरेंज लिपस्टिक में सनी किसी असली जलरपरी से कम नहीं लग रही हैं।
सनी के फैन्स को उनका ये मर्मेड लुक बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सनी के इस लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी के फोटो पर कमेंट किया, ‘मैंने कभी मर्मेड नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि वो आपसे ज्यादा खूबसूरत नहीं होगी’, एक दूसरे यूजर ने सनी की फोटो पर कमेंट किया, ‘एक असली मर्मेड मिल गई है’, सनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों सनी MTV के शो स्प्लिटविल्ला की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा सनी दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला में भी नजर आएंगी।