Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव: शेखपुरा व जमुई में बम फोड़े, बक्‍सर व नवादा में पुलिस से झड़प

Whats App

पटना। बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) के 10वें चरण के लिए मतदान (Voting) आज सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे समाप्‍त हो चुका है। मतदान के दौरान शेखपुरा व जमुई में बम विस्‍फोट हुए तो नवादा में कुछ महिला मतदाताओं की महिला पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। आज राज्‍य के 34 जिलों के 53 प्रखंडों में जिला परिषद सदस्‍य (Zila Parishad Member), मुखिया (Mukhiya), पंचायत समिति सदस्‍य (Panchayat Samiti Member), वार्ड सदस्‍य (Ward Member), सरपंच (Sarpanch) एवं पंच (Panch) के कुल 24820 पदों के लिए वोटिंग हुई। इसके पहले 10वें चरण की 2953 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जबकि, 116 सीटों के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था की गई।

Bihar Panchayat Mukhiya Chunav 10th Phase Voting HIGHLIGHTS:

05:02 PM- बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण का मतदान समाप्‍त। मतदाताओं ने कुल 93725 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला कर दिया है। अब मतगणना शुक्रवार को होगी।

Whats App

04:30 PM- मतदान में अब आधा घंटा शेष। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान के दौरान राज्‍य में कुल मिलाकर शांति बनी रही।

04:00 PM- मतदान अंतिम चरण में पहुंचा। बूथों पर कतारें छोटी होती दिख रहीं हैं। सायं पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। हालांकि, पांच बजे तक कतारों में लग चुके लोगों को भी वोट देने का मौका दिया जाएगा।

03:20 PM- बक्सर के सिमरी प्रखंड में चल रहे मतदान के दौरान मतदानकर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। झड़प देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गई। उग्र ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे मौके पर मौजूद कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

02:50 PM- सभी बूथों पर मतदान जारी। नक्‍सल प्रभावित बूथों पर मतदान अंतिम चरण में। सभी बूथों पर मतदान की गति तेज होती दिख रही है।

02:30 PM- पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान बूथ के पास गोलीबारी। शेखपुरा में घटकुसुम्भा के माफो में गोलीबारी। आसमान में दो खेमों के बीच गोलीबारी पुलिस मौके पर पहुंची।

02:00 PM- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पंचायत के बेलाटांड मध्य विद्यालय के प्रांगण में अज्ञात युवक द्वारा बम फोड़ा गया। घटना में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। जमुई में ही वार्ड सदस्य के पति की हत्या के विरोध में लक्ष्मीपुर बाजार के करीब कोहबरबा मोड़ पर जाम करने की कोशिश में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हाथापाई होने की सूचना है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल मुखिया सुलेखा देवी के नेतृत्व में एनएच 333 को कोहबरबा मोड़ के समीप जाम कर दिया गया है।

01:30 PM- अररिया के मध्य विद्यालय भगवानपुर के बूथ 184, 185  पर मारपीट व हंगामा को लेकर कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। एसडीपीओ पुष्कर कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट ने जाकर हंगामा शांत किया। कुछ लोग चोटिल हुए हैं।

01:00 PM- बेगूसराय के बछवाड़ा के बूथ संख्या 139 उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर अयोध्या टोल पर एक महिला पुलिसकर्मी मोबाइल गेम खेलने में मशगूल दिखी।

12:30 PM- सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड में 12 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। आपको बता दें कि सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत हुई है और शाम पांच बजे तक मत डालने का मौका मिलेगा। इस लिहाज से पांच घंटे मतदान का मौका अभी और मिलना है। अधिकारी मतदान की रफ्तार से उत्‍साहित हैं।

12:05 PM- नवादा के रोह इंटर विद्यालय बूथ पर महिला मतदाता और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प हो गई। इसमें महिला पुलिसकर्मी जख्मी हो गई। मौके से चार महिला मतदाताओं को हिरासत में लिया गया है। महिला बूथ पर मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। मना करने पर वह पुलिसकर्मियों से उलझ गई।

11:50 AM- शिवहर के तरियानी छपरा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 160 पर मतदान के लिए सौ वर्षीय वृद्ध पहुंचीं। एक और सौ साल के वृद्ध टूना भगत ने भी वोट डाला। मतदान के पहले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने उनका टीकाकरण किया।

11:22 AM- पटना के घोसवरी में अभी तक 13 फीसद वोट पड़े हैं। जबकि, मोकामा में 25 फीसद से अधिक मतदान हो चुका है। बेलछी प्रखंड की सकसोहरा पश्चिमी पंचायत के दरियापुर गांव में बूथ संख्या 63 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है।

10:52 AM- शिवहर के बूथ संख्या चार पर जबरन वोट डालने का दबाव बनाने के विरोध में हंगामा हुआ। एक महिला प्रत्‍याशी ने इसका विरोध किया। बूथ पर वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं।

10:25 AM- पंचायत चुनाव के 10वें चरण में पूर्वी चंपारण जिले के तीन प्रखंडों के बूथों पर मतदान जारी। इस चरण में सबसे दिलचस्प मुकाबला चिरैया जिला परिषद 42 में हैं, जहां से निवर्तमान जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व पूर्व अध्यक्ष मंजू देवी भाग्य अजमा रही हैं। जिला मुख्यालय स्थित राधाकृष्णन भवन में बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष से जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी गुप्तेश्वर कुमार व प्रशासनिक टीम द्वारा सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

09:55 AM- शेखपुरा के हथियावां हाई स्कूल बूथ पर हंगामा। जिला परिषद उम्मीदवार पूनम कुमारी ने दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों पर बूथ पर आकर व्यवधान डालने का आरोप लगाया। हंगामे की वजह की वजह से कुछ देर मतदान भी प्रभावित रहा। यहां एक ही गांव से जिला परिषद के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

09:34 AM- गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के एक बूथ पर 105 वर्षीय विपय साव वोट देने पहुंचे। उनके साथ उनका पोता भी था। गया की दिवनीयां पंचायत के दिवनीयां गांव के महेन्द्र यादव दोनो पैर से विकलांग हैं, लेकिन पंचायत की सरकार बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग करने बूथ पर सबसे पहले पहुंचे।

09:15 AM- मधेपुरा के चौसा व पुरैनी की 22 पंचायतों के तीन सौ बूथों पर में मतदान जारी है। आधा दर्जन बूथों पर वोटिंग विलंब से शुरू हुआ। चौसा में 1694 व पुरैनी में 1251 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं। पुरैनी के नयाटोला स्थित बूथ पर ईवीएम में खराबी की वजह से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ।

08:45 AM- पटना के मोकामा की कन्हाईपुर पंचायत स्थित बूथ संख्या 19 (सामुदायिक भवन) का ईवीएम खराब मिला। वहां दूसरा ईवीएम मंगाना पड़ा। इस कारण वहां मतदान करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ।

08:38 AM- नक्‍सल प्रभावित बांका के बेलहर में तीन बजे तक होगा मतदान

नक्सल प्रभावित बेलहर प्रखंड की 18 पंचायतों में 227 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  तीन बजे तक मतदान होगा। यहां विभिन्न पदों के 1807 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.16 लाख मतदाता कर रहे हैं।

08:19 AM- शेखपुरा की कटारी पंचायत के मुरारपुर बूथ से दबंगों ने किसी भी प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया। उन्‍होंने सभी को भगा दिया। प्रत्‍याशियों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

08:00 AM- गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के कुछ बूथों पर जिला परिषद के मतदान के इवीएम मे खराबी आ गई। इस कारण मतदान कार्य आधा घंटा विलंब  से प्रारंभ हुआ। शेखपुरा के घाटकुसुम्भा की माफो पंचायत के बूथ संख्या 4 पर भी ईवीएम खराब निकला।

07:40 AM- सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र की मुबारकपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया आरती देवी  के जख्मी श्वसुर मथुरा यादव (60 वर्ष) की पटना में इलाज के दौरान मौत। सोमवार की रात अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी थी।

07:20 AM- कई बूथों पर ईवीएम खराब मिलने के कारण मतदान शुरू करने में परेशानी हो रही है। मतदान के पहले भोजपुर जिले में पुलिस ने जिला परिषद उम्‍मीदवार सुशीला देवी के पति और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

07:01 AM- बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ जगह मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतदान जल्‍द ही शुरू हो जाएगा। ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें सुबह से ही लगने लगी हैं।

06:45 AM- मतदान के लिए बूथों पर कतारें लगने लगी हैं। मतदान कर्मी अंतिम तैयारियों में लगे हैं। बूथेां सहित जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

06:30 AM- पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इस व्यवस्था में फर्जी वोटर पकड़ा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआइआर दर्ज की जाएगी।

06:00 AM- आज जिला परिषद सदस्य के 118, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1106, वार्ड सदस्य के 10981, सरपंच के 817 एवं पंच के 10981 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। इसके लिए कुल 93725 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं इस चरण में 116 सीट किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने की वजह से खाली रह गए हैं।

बिहार पंचायत चुनाव : 10वां चरण

जिला (प्रखंड), जहां हुआ मतदान

  1. पटना (घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी)
  2. बक्सर (सिमरी)
  3. रोहतास (करहगर, राजपुर)
  4. नालंदा (रहुई, कतरीसराय)
  5. कैमूर (भभुआ)
  6. भोजपुर (बड़हरा)
  7. गया (बाराचट्टी, मोहनपुर)
  8. नवादा (रोह)
  9. औरंगाबाद (देव, कुटुंबा)
  10. सारण (अमनौर, मढौरा)
  11. सीवान (महराजगंज, दरौंदा)
  12. गोपालगंज (बरौली)
  13. वैशाली (महनार, पटेढ़ी बेलसर)
  14. शेखपुरा (घाटकुसुम्भा, शेखपुरा जि प्र नि क्षे संख्या- 5)
  15. बेगूसराय (बछवाड़ा, मंसूरचक)
  16. मुजफ्फरपुर (औराई)
  17. पूर्वी चंपारण (बंजरिया, चिरैया, बनकटवा)
  18. पश्चिमी चंपारण (मझौलिया)
  19. सीतामढी (सोनवर्षा)
  20. शिवहर (तरियानी, जि प्र नि क्षे संख्‍या-7)
  21. दरभंगा (गौड़ाबरौम, घनश्यामपुर)
  22. मधुबनी (मधेपुर, घोघरडीहा)
  23. समस्तीपुर (बिथान, सिंघिया)
  24. सुपौल (मरौना, निर्मली)
  25. सहरसा (सलखुआ)
  26. मधेपुरा (चौसा, पुरैनी)
  27. किशनगंज (कोचाधामन)
  28. पूर्णिया (बैसा)
  29. कटिहार (बारसोई)
  30. अररिया (जोकिहाट)
  31. लखीसराय (पिपरिया)
  32. खगड़िया (चौथम, जि प्र नि क्षे संख्या- 9 एवं 10)
  33. भागलपुर (कहलगांव)
  34. बांका (बेलहर)

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374