Local & National News in Hindi

मिशन चंद्रयान-2ः सफलता के लिए हो रही है विशेष पूजा

0 52

चेन्नईः मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के लिए तमिलनाडु के तंजावुर जिले के प्रसिद्ध थिंगालुर चंद्रन (चंद्रमा) मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा की गई। तमिलनाडु का यह मंदिर चंद्रमा को समर्पित है जो तमिलनाडु के नौ नवग्रह मंदिरों में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को चंद्रमा के लिए शुभ दिन माना जाता है और संयोग से इसी दिन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होने जा रहा है।

इस अवसर, थिंगालुर चंद्रन मंदिर में की गई विशेष पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुड़ और कच्चे चावल के मिश्रण का प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भारत के दूसरे चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए प्राथनाएं की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सोमवार अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करेगा प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !