Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

मधुबनी में सात क्विंटल गांजा की खेप लेकर असम से लखनऊ जा रहे ट्रक को पुलिस ने दबोचा

Whats App

संस। सकरी थाना को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। असम से लखनऊ जा रही गांजा की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक पर प्लाई के बीच में करीब 60 बोरा गांजा की खेप जा रही थी। इसकी जानकारी बुधवार की शाम करीब पांच बजे सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान को हुई। उस समय वे पीएसआई नेहा निधि एवं पुलिस बल के संग एनएच-57 पर मोहनबढ़ियाम के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय झंझारपुर की ओर से तेजी से एक दस चक्का ट्रक आता दिखा। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक ने वहीं निकट स्थित सूर्या ढाबा लाइन होटल पर गाड़ी खड़ी कर दी। संदेह होने पर पुलिस वहां पहुंच ट्रक की तलाशी लेने लगी। जिस क्रम में 10 चक्का ट्रक पर लदे प्लाई के बीच रखे लगभग 60 बोरा से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस की कार्रवाई को देख ट्रक चालक और खलासी भागने लगे। उन्हें भागता देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। खलासी भागने में सफल रहा, जबकि चालक पकड़ा गया। गांजा लदे ट्रक सहित चालक को पकड़ थाने पर लाया गया।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार भी थाने पर पहुंच उक्त मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। जानकारी के अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन करीब सात क्विंटल है, जो आसाम से लखनऊ जा रहा था। इसका बाजार मूल्य लाखों में बताया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने में पुलिस दिन-रात जुटी है। शराब के धंधेबाजों को पकड़ा जा रहा है। इन दिनों राज्य में नशामुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। उस आधार पर पुलिस गांजा के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। छापेमारी की जा रही है।

बीबीए के छात्र को हाकी स्टीक से पीटा, भर्ती

Whats App

जासं, मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक में बुधवार की शाम बीबीए के छात्र प्रकाश की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोपितों ने उसे लाठी, राड व हाकी स्टीक से पीटा। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेत हालत में वह सड़क किनारे गिर गया। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने उसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद छात्र के स्वजन भी वहां आए। बताया जा रहा कि तीन साल पूर्व फोन पर किसी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद बीबीए का कोर्स करने के लिए वह नोएडा चला गया। इस बीच जब वह शहर आया तो उसके साथ मारपीट की गई। पिटाई से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374