Breaking
हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन... छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए… राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां - बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस... घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किय... लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गा... गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात...

मधुबनी में आइओसीएल के अधिकारियों ने दामोदरपुर पहुंच की गैस सिलेंडर विस्फोट की जांच

Whats App

बेनीपट्टी। इंडियन ऑयल कॉपरेशन, बरौनी के विक्रय अधिकारी सरफराज सैफी एवं सुरक्षा पदाधिकारी विशाल तिवारी ने बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर विस्फोट के घटना की जांच की। आईओसीएल की टीम ने पीड़ित स्वजनों से मिलकर घटना पर दुख प्रकट करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जांच की। चुल्हा, रेगुलेटर, सिलेंडर, रसोई घर एवं गैस सिलेंडर का नम्बर व विस्फोट हुए गैस सिलेंडर के अवशेष भाग की जांच की गई। पदाधिकारियों की टीम ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कोड के हिसाब से विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी। दामोदरपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार झा सहित पीड़ित स्वजनों ने आईओसीएल जांच टीम के समक्ष गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल व मृत लोगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया ने जांच पदाधिकारी से सरकारी नौकरी एवं आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की। बता दें कि बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपर गांव में बीते रविवार को गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झूलसकर जख्मी हो गएं। अब तक इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो चुकी है। गैस विस्फोट की घटना में दो घर सहित छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद दामोदरपुर गांव में मातम छाया हुआ है।

पीड़ित स्वजनों से मिले बीडीओ 

बेनीपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने दामोदरपुर गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल व मृतक के स्वजनों से मिलकर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि जितनी सरकारी सुविधा होगी, पात्रता के आलोक में उपलब्ध कराई जाएगी। अग्नि पीड़ित व मृतकाें के स्वजनों को पीएम आवास के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी। दामोदरपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक दर्जन लोग जख्मी व दो लोगों की मौत की घटना हृदय विदारक है। बीडीओ ने मृतका रिंकी देवी के पति संजय कुमार झा व बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर दामोदरपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य आशुतोष कुमार झा, सुधीर कुमार मिश्र, कालीशचन्द्र झा कन्हैया, आवास सहायक सुनील कुमार सुमन, पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |     राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…     |     घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…     |     लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला     |     साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |     गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374