Local & National News in Hindi

37 साल की उम्र में इस गेंदबाज ने मचाया तहलका, पहले ही ओवर में किया कुछ ऐसा सभी के उड़ गए होश

0 246

बर्मिंघम : अगर आपमें हुनर और जोश हो तो उम्र आपके रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। एडवर्ड्स ने मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर तहलका मचा दिया। बारबाडोस के फिडेल एडवर्ड्स ने विटालिटी ब्लास्ट में बर्मिंघम बेर की ओर से खेलते हुए लिस्टशायर के खिलाफ यह कारनामा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिस्टशायर ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। लिस्टशायर को बड़े झटके तो एडवर्ड्स ने मैच के पहले ही ओवर में दे दिया। एडवर्ड्स ने बर्मिंघम की ओर से अटैक की शुरुआत की और पहले ओवर में डैक्सटर, कॉसग्रोव और लिली को पवेलियन भेजकर दो रन पर लिस्टशायर को तीन झटके दे दिए

एडवर्ड्स ने ओवर की पहली गेंद पर डैक्सटर को बोल्ड करके गोल्‍डन डक‌ किया। अगली गेंद पर उनकी जगह आए लिली ने सिंगल लेकर स्‍ट्राकर कॉसग्रोव को दी और वह अगले गेंद पर बोल्ड हो गए। एडवर्ड्स के ओवर की आखिरी गेंद पर लिली ने हॉस को कैच थमा दिया। इस मैच में आईपीएल फ्रेंचाइची राजस्‍थान रॉयल्स का 2013 में हिस्सा रहे एडवर्ड्स ने 22 रन देकर कुल चार विकेट लिए। उन‌के चौथे शिकार 17वें ओवर में पारकिसन बने। टीम को 115 रन पर रोकने के बाद बर्मिंघम ने 31 गेंद शेष रहते ही सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फिडेल एडवर्ड्स मैन ऑफ द मैच रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !