Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

RJD कार्यकर्ताओं ने पटना में मनाया तेजस्वी की शादी का जश्न, पार्टी कार्यालय में बांटे लड्डू

Whats App

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली में गुरुवार को एक बेहद निजी समारोह में अपने बचपन की दोस्त के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। तेजस्वी के विवाह की खबर मिलते ही पटना स्थित राजद मुख्यालय में जमकर जश्न मनाया गया।

बत्तीस वर्षीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दिल्ली के एक फार्म हाउस में अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव, अपने आठ भाई-बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में रेचेल आइरिस के साथ विवाह किया। रेचेल हरियाणा के एक व्यावसायी की बेटी हैं और यह जोड़ा बचपन से एक-दूसरे को जानता है। राजद विधायकों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें साझा करके उन्हें बधाई दी है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस खुशी में मिठाई बांटते हुए कहा, ‘‘हमारे नेता ने अपनी शादी में धूमधाम ना करके एक मिसाल कायम की है।” पत्रकारों के यह पूछने पर कि आखिरी समय तक शादी के बारे में जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई, सिंह ने कहा, ‘‘जरा सी भनक मिलने पर आप लोगों ने कल तूफान खड़ा कर दिया। सब कुछ बताने पर समारोह में भगदड़ मच जाती। तेजस्वी निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहते थे।” बुधवार को तेजस्वी के सगाई करने की सूचना सार्वजनिक होने के साथ ही राजद में खुशियों की लहर दौड़ गई थी।

Whats App

तेजस्वी लालू-राबड़ी की नौ संतानों में आठवें और विवाह बंधन में बंधने वाले अंतिम हैं। हालांकि जिस सादगी के साथ उन्होंने विवाह किया, वह उनके अन्य भाई-बहनों की धूमधाम से हुई शादियों से बिल्कुल विपरीत था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष के दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की उन्हें सूचना प्राप्त हुई है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374