Breaking
जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज? इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत... मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार... जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान... क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप... कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा

कानपुर से उन्नाव के बीच चलेगी मेट्रो, शुक्लागंज में ठहराव की मांग

Whats App

उन्नाव: शुक्लागंज में मेट्रो के ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नागरिक मंच शुक्लागंज उन्नाव ने पोनी रोड स्थित ओम विद्या मंदिर में शुक्लागंज से मेट्रो चलाए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर में रहने वाले लोगों ने पहुंच कर हस्ताक्षर कर मेट्रो चलाये जाने का समर्थन दिया।कानपुर से उन्नाव के बीच मेट्रो चलाई जाएगी, लेकिन मेट्रो शुक्लागंज से होकर नहीं गुजरेगी। मेट्रो ट्रांस गंगा सिटी और मगरवारा से उन्नाव के रास्ते निकाली जायेगी। इससे शुक्लागंजवासियों को कोई सुविधा नहीं मिल पाएगी। उसी को देखते हुए शुक्लागंज की नागरिक मंच शुक्लागंज उन्नाव के कार्यकर्ताओं ने पोनी रोड स्थित ओम विद्या मंदिर में हस्ताक्षर अभियान का का आयोजन किया।कानपुर में पढ़ाई करते हैं शुक्लागंज के छात्रकार्यकर्ताओं की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों ने कानपुर से शुक्लागंज से उन्नाव तक मेट्रो ले जाने के लिए आयुक्त को सम्बोधित मांग पत्र पर हस्ताक्षर का अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुक्लागंज के अधिकांश लोग कानपुर में ड्यूटी करने के साथ ही कानपुर में पढ़ाई करते हैं। यदि मेट्रो शुक्लागंज से होकर जायेगी तो ऐसे लोगों को राहत मिलेगी और उनका रास्ता भी सुगम हो जायेगा।कानपुर और शुक्लागंज के लोगों को होगी आसानीइस मौके पर मंच के अध्यक्ष पुत्तीलाल, महामंत्री संजय गुप्ता के अलावा राम किशोर पाल, जयपाल साहू, राम नारायण प्रजापति, मुन्ना सोनी, रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। शुक्लागंज में मेट्रो चलाये जाने को लेकर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे लोगों ने बताया कि यदि कानपुर से शुक्लागंज के रास्ते से उन्नाव को मेट्रो चलाई जाएगी तो उन्नाव वासियों के साथ ही कानपुर और शुक्लागंज के लोगों को आने जाने में आसानी होगी। इधर ट्रांसफर सिटी की ओर विकास कम होने की वजह से मेट्रो के निकलने का कोई भी फायदा नहीं होगा।

जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज?     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की     |     स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |     कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374