Local & National News in Hindi

पश्चिम बंगाल में अर्जुन सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला, घर के बाहर फेंके बम

0 40

अभी थोड़ा मामला सा मामला ठंड़ा पड़ते ही एक बार पश्चिम बंगाल में राजनीति हिंसा शुरू हो गई है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार रात बम फेंके गए हैं। हमलावरों ने ये बम भाटपारा स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके हैं। अर्जुन सिंह के परिजनों ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरू हुई हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने पहले तो घर के बाहर बम से हमला किया उसके बाद गोलियां भी चलाईं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन सिंह के घर के बाहर से कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। सौरभ सिंह ने इस हमले के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं का हाथ बताया है। हमले के बाद से अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन सिंह के आवास के बाहर पुलिस, आरएएफ की तैनाती की गई है। बैरकपुर पुलिस के मनोज कुमार वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। बताया जाता है कि हमलावरों की ओर से फेंके गए कुछ बम ब्लास्ट नहीं हो पाए। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये बम जिंदा तो नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !