Local & National News in Hindi

थोड़ी देर में लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा, हंगामे के पूरे आसार

0 44

नई दिल्ली। संसद का सत्र सरकार के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण है। लोकसभा में थोड़ी देर में तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) पर चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। सरकार की सहयोगी जेडीयू भी बिल के खिलाफ खड़ी हो गई है। मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद सत्र के पहले ही दिन इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। चर्चा के बाद बिल को पारित किए जाने की संभावना है।

Parliament Session Update:

– लोकसभा स्पीकर ने सांसदों की ओर से दिए गए स्थगन प्रस्तावों के नोटिस को खारिज कर दिया है। वहीं राज्यसभा में प्रश्न काल चल रहा है।

– लोकसभा में खेल मंत्री किरेन रिजिजू से पूछा गया कि भारत 2020 में होने वाले ओलंपिक में कितने पदक जीत सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम ओलंपिक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम काफी अच्छी संख्या में एथलीट्स को भेजेंगे। कोई यह अनुमान नहीं लगा सकता कि हम कितने मेडल जीतेंगे।

– एमडीएमके नेता वायको ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की।

ANI

@ANI

Delhi: MDMK leader Vaiko takes oath as member of Rajya Sabha.

ANI के अन्य ट्वीट देखें
– डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटा से एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग को फायदा नहीं मिलने के मुद्दे पर स्थग्न प्रस्ताव दिया है।

– कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा में सोनभद्र (यूपी) में आदिवासियों और दलितों के खिलाफ अपराध में वृद्धि पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

– भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडे, अजय प्रताप सिंह ने ‘एक देश-एक चुनाव’ और ‘जनसंख्या वृद्धि और उससे जुड़ी समस्याओं पर’ पर राज्ससभा में जीरो आवर नोटिस दिया।

– एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने राज्यसभा में देशभर के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र संबंधी विसंगतियां को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया है।

संसद के मौजूदा सत्र को दस दिनों के लिए बढ़ाने की सरकार की पूरी तैयारी को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने इसी अनुरूप अपनी साझा रणनीति बनाई है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी दलों के नेताओं की अलग-अलग बैठक में अहम मुद्दों पर अपने दलों की एकजुटता और समन्वय पर जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !