Breaking
IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई

ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन

Whats App

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में उनके परिवार ने जानकारी दी। कि उनका निधन फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से हुई। लुईस फ्लेचर को मिलोस फॉरमैन द्वारा निर्देशित 1975 में आई फिल्म वन फ्लू ओवर द कूकू नेस्ट में नर्स रैच्ड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस फिल्म में जैक निकोलसन ने भी अभिनय किया था।
अपने इस रोल के लिए उन्होंने 1976 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था। लुईस का जन्म 22 जुलाई, 1934 को अमेरिका के अलबामा के एक शहर बर्मिंघम में हुआ था। उनके माता-पिता बधिर थे।  लुईस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया है। लुईस ने अपने 60 साल से ज्यादा के अभिनय करियर में कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, लुईस ने साल 1959 में फिल्म निर्माता जेरी बिक से शादी की थी। हालांकि, साल 1977 में उनका तलाक हो गया था। उनके परिवार में उनके बेटा जॉन और एंड्रयू बिक, पोती एमिली काया बिक, बहन रॉबर्टा रे, 10 भतीजी और भतीजे हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस पिकेट फेंस और जोन ऑफ अर्काडिया में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती थीं।  अभिनेत्री ने अपने  300 साल पुराने फार्महाउस में अंतिम सांस ली। ऑस्कर जीतने के  के साथ ही लुईस अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा पुरस्कार और एकल प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बन गई थीं।

IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374