देवरिया: भाजपा नेता की पुस्तक का विमोचन करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरीदेवरिया में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान विश्व को देने वाले देश के रूप में बनी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित मेहड़ा पुरवां में रविवार को जागृति के संस्थापक और भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी की पुस्तक ‘ भारत की स्वर्णिम यात्रा’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।पं0 दीन दयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकारकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार दीनदयाल उपाध्याय की सोच को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने स्किल डेवलपमेंट के जरिए नौजवानों को रोजगार देने वाला बनाने का कार्य किया है। भाजपा की अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय अंतिम व्यक्ति के उत्थान, देश के विकास का कार्य शुरू हुआ, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों को आवास से लेकर उनके दवा तक कि व्यवस्था मोदी सरकार ने किया है।मोदी सरकार में हो रहा महिलाओं का उत्थानमहिलाओं के उत्थान के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। आज समूह की महिलाएं पंखा से लेकर वर्मी कम्पोस्ट खाद तक बना रही है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि देश में मात्र 9 माह में कोविड की दो- दो वैक्सीन बन गयी। यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि आज विश्व में भारत की पहचान मांगने वाले देश की जगह देने वाले देश की बन गयी है। भारत ने 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन देने का काम किया।केन्द्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह देते हुए भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी।भाजपा नेता ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत, आगंतुकों का जताया आभारकार्यक्रम के आयोजक जागृति के संस्थापक शशांक मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया और आभार व्यक्त किया।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल,अर्चना पांडेय, गंगा शरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
तीन दिन से पेट में एक दाना नहीं गया, मेरा बेटा… एल्विश यादव की मां का रो-रोकर बुरा हाल
मेनिफेस्टो के अनुवाद पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को किया अलर्ट, पिछले चुनाव में हुई थी किरकिरी
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस कैसे हुई खस्ताहाल, भारत से मांग रहा 2000 डॉक्टरों की मदद
10KG मटन की शर्त, फिर अंतिम संस्कार… 2 दिन तक पड़ी रही महिला की लाश
डिटॉक्स वाटर भी बन सकता है मुसीबत, जानिए
इसलिए देता हूं गाली’, माचिस जला महिला को लगाई आग; तमाचा मारकर हुआ फरार
Cryptocurrency में लगा रखा है पैसा? 31 मार्च से पहले ऐसे करें Tax Saving का जुगाड़
WhatsApp UPI ने क्यों बढ़ाई Paytm और PhonePe की बेचैनी? Google Pay के भी होंगे दांत खट्टे!
नाइजीरिया में किडनैपिंग का खेल-सरकार फेल, 300 बच्चों के बाद अब निशाने पर दो गांव
सूरज की किरणें भी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी! बस ये विटामिन है जरूरी!