Local & National News in Hindi

मुंबई में बारिश की वजह से 24 फ्लाइट्स प्रभावित, महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार 2000 यात्री फंसे

0 43

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खराब मौसम के चलते अब तक 24 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस बदलापुर और वांगनी स्‍टेशनों के बीच पानी से भरे ट्रैक पर फंस गई है। उसमें फंसे 2 हजार यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम रवाना हो चुकी है। शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को बाहर न निकलने और समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी गई है।

इससे पहले छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया था कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है। वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों का रास्ता बदला गया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट 
इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ठाणे और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है। इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

बता दें कि मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !