Breaking
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील.. चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती... कहीं हीट वेव तो कहीं मूसलाधार बारिश, क्लाइमेट चेंज से कैसे मची तबाही मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत याचिका को लिया वापस, चुनाव में प्रचार के लिए दायर की थी अर्जी मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास

चप्पलों से पिटने के बाद डांस एकेडमी संचालक ने फोन घुमा मांगी माफी, लड़कियां बोलीं- क्या अब सुनना चाहोगे गाली, जमुई से आडियो वायरल

Whats App

 जमुई: कुछ दिन पूर्व झाझा के एक डांस एकेडमी के संचालक को एक लड़की द्वारा चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद अब गलती स्वीकार करते संचालक का एक आडियो वायरल हो रहा है। जो जमुई के इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। संचालक लड़की से फोन पर बातें कर रहा है और गलती स्वीकार करते हुए  कह रहा है कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। जबकि गुस्साई लड़की द्वारा संचालक को गलत करने की बार-बार हिदायत दे रही है, और गाली-गालौज भी करने की बात बोल रही है।

संचालक द्वारा आडियो में यह कहा जा रहा है कि किसी दूसरी लड़की से ऐसा करने के लिए शर्त लगा था जिस वजह से उसने मजाक में यह काम किया था। आश्चर्य की बात तो यह है कि जब लड़की ने संचालक को कहा कि मजाक में कुछ भी कर लीजिएगा, तो संचालक ने इसके जवाब में बड़ी बात कह दी है। उसने बेहिचक कहा कि उस तरह तो हम सबको कर लेते हैं। फिर लड़की ने कहा कि उस तरह हम करने नहीं देंगे। हालांकि, फोन पर बात करने के दौरान संचालक कई अन्य लड़कियों से भी बातें करते सुनाई दे रही हैं।

Whats App

लड़की को मनाने की भी बातें दूसरी लड़की से कह रहा है। पूरी बात का यह आडियो तकरीबन 5 मिनट का है।जिसमे लड़की द्वारा कुछ दिन पहले चप्पल से संचालक की पिटाई करने से संबंधित सारी बातें सामने आ गई हैं।बहरहाल, संचालक द्वारा लड़की के साथ कौन सी ऐसा गलत काम किया गया था। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन संचालक के वायरल आडियो ने लड़की के साथ गलत करने की पुष्टि कर दी है। यह वायरल आडियो जमुई जिले के झाझा के एक डांस एकेडमी के संचालक का बताया जा रहा है, लेकिन जागरण इस वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है

दरअसल 7 दिसंबर को झाझा के डांस अकेडमी के संचालक को एक लड़की द्वारा चप्पल से मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वक्त भी यह मामला जिले भर में काफी चर्चा का विषय बना था। वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मिली थी कि संचालक द्वारा लड़की के साथ गलत व्यवहार किया गया था जिस वजह से लड़की ने सभी के सामने संचालक की पिटाई की थी। इसी गलती का परश्चित करते संचालक का आडियो वायरल हो रहा है।

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |     चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी     |     कहीं हीट वेव तो कहीं मूसलाधार बारिश, क्लाइमेट चेंज से कैसे मची तबाही     |     मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत याचिका को लिया वापस, चुनाव में प्रचार के लिए दायर की थी अर्जी     |     मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी     |     मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द     |     UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374