Local & National News in Hindi

सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानिए क्या हो गए हैं रेट

26

नई दिल्ली। वायदा बाजार में बुधवार (22 सितंबर, 2021) को सोने एवं चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम दोपहर 12 बजे 102 रुपये यानी 0.22 फीसद की बढ़त के साथ 46,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 61 रुपये यानी 0.13 फीसद की तेजी के साथ 46,863 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले मंगलवार को दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 46,802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 12:03 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 647 रुपये यानी 1.07 फीसद की तेजी के साथ 61,086 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,439 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 411 रुपये यानी 0.67 फीसद की बढ़त के साथ 61,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले मंगलवार को मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 61,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी

वैश्विक बाजर में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का दाम 2.10 डॉलर यानी 0.12 फीसद की तेजी के साथ 1,780.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 3.97 डॉलर यानी 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 1,778.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.20 डॉलर यानी 0.88 फीसद की बढ़त के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.30 डॉलर यानी 1.33 फीसद की तेजी के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !