Local & National News in Hindi

बीजेपी के दफ्तर में महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न, आरोपी हुआ फरार

36

मुंबई- मुंबई बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने अपने सहयोगी पुलिस पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मुंबई बीजेपी की महिला कार्यकर्ता का कहना है कि आरोपी ने बीजेपी दफ्तर में मेरा यौन उत्पीड़न किया। वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए बोरीवाली पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया।

मुंबई के बोरीवली पश्चिम में भाजपा कार्यकर्ता पर लगा आरोप
पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मुंबई के बोरीवली पश्चिम में भाजपा का कार्यकर्ता है। 15 अगस्त को उसने लड़की को भाजपा कार्यालय में पार्टी के एक पार्षद से मिलने के लिए बुलाया। जब वह कार्यालय पहुंची, तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है। आगे की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !