Local & National News in Hindi

PCR के बोनेट पर खड़े होकर कांस्टेबल ने बनाया TikTok वीडियो, सस्पेंड

0 47

राजकोट: गुजरात के राजकोट में ड्यूटी के दौरान शूटिंग करने और सोशल मीडिया वीडियो एप टिकटॉक पर एक वीडियो डालने के मामले में दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक पूर्व यातायात वार्डन ने एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन के बोनेट पर खड़े होकर पोज दिया जबकि एक कांस्टेबल गाड़ी चला रहा था और दूसरा पुलिसकर्मी वीडियो शूटिंग कर रहा था। ए-संभाग पुलिस इंस्पेक्टर एनके जडेजा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक पीसीआर वैन का इस्तेमाल कर एक वीडियो रिकार्ड करने में संलिप्त पाए जाने के बाद ए-संभाग थाना के दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया।’

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल की ओर से की गई जांच में पता चला है कि कॉन्स्टेबल अमित प्रागजी वैन चला रहा था और कांस्टेबल नीलेश पूनाभाई कुछ दूरी से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रागजी और पूनाभाई दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जडेजा ने बताया कि वीडियो करीब डेढ़ महीना पहले रामनाथ पारा पुलिस लाइन इलाके में शूट किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !