Local & National News in Hindi

संपर्कक्रांति ट्रेन के दो कोच का एसी बंद, भड़के यात्री फिर भी नहीं मिली राहत

27

बिलासपुर: निजामुद्दीन- दुर्ग संपर्कक्रांति स्पेशल ट्रेन के दो कोच के यात्रियों को जनरल कोच से भी बदत्तर स्थिति में यात्रा करनी पड़ी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के करीब एक से डेढ़ घंटे पहले अचानक एसी का काम करना बंद कर दिया। इस पर उन्होंने ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी। पर वह सुधार नहीं कर सके। आखिर में उन्हें बिलासपुर पहुंचने के बाद सुधार होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इस स्टेशन में सुधार तो दूर कोच का हाल देखने तक नहीं है। इससे यात्री भड़क गए और रेलवे को जमकर कोसते भी नजर आए।

मामला शनिवार का ही है। निजामुद्दीन से चलकर यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आकर खड़ी हुई। इसी बीच बी-4 व बी-5 कोच के यात्री परेशान दिखे और प्लेटफार्म पर उतरकर किसी को ढूंढ रहे थे। जानकारी लेने पर पता चला कि इन दोनों कोच में करीब एक घंटे से एसी बंद है।

जिसकी जानकारी अटेंडर से लेकर टीटीई को दी गई। पर सुधार नहीं हुआ। जैसे- तैसे यात्री बिलासपुर पहुंचे। यहां सुधार का आश्वासन दिया गया था। पर आश्वासन देने वाले कर्मचारी नजर नहीं आए। यात्री भड़के हुए थे और रेलवे की इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जता रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना की आड़ में रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों अधिक किराया तो वसूल रही है। पर सुविधा पहले ज्यादा बदत्तर हो गई।

यात्रियों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। कोच में एसी बंद होते ही स्थिति जनरल कोच से बदत्तर हो गई। उसमें तो कम से कम पंखे लगे होते हैं। इसमें वह भी नहीं है। इस मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड तक की जाएगी और जिम्मेदार अफसर से लेकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !