Local & National News in Hindi

जल्द खत्म होने वाली हैं Freddy की शूटिंग, इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन ने पोस्ट किया शेयर

29

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अपने व्यस्त शिड्यूल में से भी थोड़ा समय निकालकर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि वो जल्द ही अपनी फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। लेकिन शूटिंग के खत्म होने की खबर पर कार्तिक खुद इमोशनल नजर आए।

दरअसल कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों कार्तिक फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के शूटिंग सेट से कार्तिक कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। साथ ही साथ अपने फैंस को फिल्म से जुड़े अपडेट भी देते रहते हैं।

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन का साइड फेस दिख रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कार्तिक के कंधे पर लटका एक आईकार्ड की तरह का कुछ दिख रहा है। जिसमें Freddy लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, ‘Freddy अपने मुश्किल गुडबाय के करीब है।’ इसके साथ ही उन्होंने दुकी होने वाली इमोजी भी शेयर की है।

कार्तिक आर्यन की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस कार्तिक की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि वो फ्रेडी को मिस करने वाले हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म के क्लाईमैक्स के शूट की तस्वीर भी शेयर की थी। फिल्म ‘फ्रेडी’ को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला नजर आने वाली हैं। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर जोनल की है जिसकी शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !