मोतिहारी। सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इन डूबे लोगों में से छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। शेष डूबे हुए लोगों की खोजबीन की जा रही है। सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने सरेह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं पुलिस और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.