Local & National News in Hindi

आज सावन के दूसरे सोमवार पर ऐसे करें भगवान शिव की पूजा और व्रत

0 35

सभी जानते हैं कि सावन का माह चल रहा है और सभी सावन माह में भगवान शिव की विधिवत रुप से पूजा करते हैं। सभी सावन माह में भगवान शिव का व्रत रखते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बता दें आज सावन माह का दूसरा सोमवार है। हिंदू धर्म में बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। माना जाता है कि सावन में शिव जी का व्रत रखने से कुंवारी कन्‍याओं को मनचाहा वर और कुवारें लड़कों को मनचाही वधु की प्राप्‍ति होती है। अगर भोलेनाथ अपने भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं तो उनके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। हालांकि, व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

व्रत पूजा विधि-
सावन के सोमवार शिव जी का व्रत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें और साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। जिसके बाद शिव जी को जल चढ़ाकर शिव मंत्र का जाप करें. प्रदोषकाल के समय शिव जी को बेल, शमी, कनेर, पत्र, धतुरा, फूल, धूप, चावल, दीप, पान, सुपारी और फल आदि चढ़ाएं।

– शिव भगवान की पूजा के दौरान खास ध्यान रखें कि भोलेनाथ पर कभी भी नारियल, तुलसी, केतकी का फूल आदि नहीं चढ़ाए जाते हैं।

– सावन सोमवार के व्रत के दौरान किसी भी तरह की छोटी-बड़ी चोरी से बचें, हिंसा न करें और झूठ बोलने से बचें।

– सावन सोमवार व्रत के दिन अपना मन और वाणी निर्मल रखें और क्रोध करने से बचकर रहें।

– व्रत के दौरान पवित्रता का ध्यान रखें, अपनी इंद्रियों पर पूरी तरह काबू रखें, किसी भी तरह के नशे से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.