नई दिल्ली। नोरा फतेही हमेशा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। इस बार तो नोरा की ड्रेस देख फैन्स दीवाने हो गए हैं। नोरा के एक फोटशूट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।दरसअल, डांसर से अभिनेता बनी नोरा फतेही ने हाल ही में मशहूर डिजाइनरों अबू जानी और संदीप खोसला के साथ मिलकर अपनी पहली फैशन फिल्म इनटू द लाइट के लिए शूट किा। अस दौरान नोरा ने इंस्टाग्राम पर शूट से बीटीएस (पर्दे के पीछे) वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। और ये कहा कि ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
फिल्म को अबू जानी संदीप खोसला के जुनून के लिए डडिकेट किया गया है। इस तस्वीरों में नोरा को एक बीस्पोक ब्रैलेट और लहंगा सेट में एक लॉग केप और बड़े से हेडपीस के साथ दिखाया गया है। नोरा अपनी इस ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रहीं थीं।
अबू जानी और संदीप खोसला ने नोरा को अपने फिल्म में लने के एलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। और इसे कैप्शन दिया, ‘एंटर द ड्रीम। रात, हमारे दिलों की तरह, है यंग एंड वाइल्ड। ‘इनटू द लाइट – अबू जानी की एक फिल्म संदीप खोसला और जोसेफ राधिक के साथ’।
फोटोज में नोरा ने हाफ स्लीव की शीयर आइवरी ब्रालेट पहनी थी, जिसमें एक पट्टी बॉर्डर से सजी एक प्लंजिंग नेकलाइन और ब्लाउज के ठीक बीच में एक मोती से सजी हुई लटकन थी। नोरा का ब्रालेट चिकनकारी, सीक्विन्ड गोटा पट्टी और शीशे के काम से सजा हुआ है।
कुछ दिनों पहले ही नोरा की वाइट कट आउट ड्रेस में तस्वीर वायरल हुई। जिसमें उनके परफेक्ट कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे थे। और नोरा ने इसे मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया था। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘तुम मुझे ऐसे देख रहे जैसे मैनें तुम्हारे लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं छोड़ा।’ इन तस्वीरों को देखकर नोरा के फैंस का हाल सच में कुछ ऐसा ही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.