Local & National News in Hindi

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद कार्यालय के बाहर लगे पाकिस्तान विरोधी नारे

23

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खिलाफ स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) और गिलगित बाल्टिस्तान के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने यहां पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। साथ ही आतंकवादी शिवरों को खत्म करने की मांग की।

jagran

बता दें कि बीते दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्‍यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया था। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला था। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज दुनिया के सामने प्रतिगामी सोच और चरमपंथ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जो देश आतंकवाद का टूल के तौर पर इस्‍तेमाल कर रहे हैं वह यह बात भूल रहे हैं कि आतंकवाद उनके लिए भी खतरा बनेगा।

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा यूएनजीए में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया। कश्मीर पर झूठ फैलाने को लेकर पाकिस्तान के प्राधानमंत्री इमरान खान को भारत द्वारा करारा जवाब दिया गया। पाक पीएम इमरान के भाषण पर राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत ने कहा कि पाक प्रधानमंत्री हमारे आंतरिक मामलों को लाकर वैश्विक मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान की फटकार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान आग लगाने वाला देश है जबकि खुद को आग बुझाने वालों के रूप में पेश करने का दिखावा करता है।

UNGA में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंच का दुरुपयोग किया है और अपने देश की दयनीय स्थिति से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए व्यर्थ प्रयास कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी खुले आम घूमते हैं, जबकि आम लोगों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर बर्बरता की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !