केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान यूनियन द्वारा सोमवार को बुलाए भारत बंद को कई राजनतिक पार्टियां भी अपना समर्थन दे रही हैं। कांग्रेस नेता ने भी किसानों के बंद के समर्थन में ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।

केजरीवाल ने कहा कि लग रहा है जैसे सरकार, सत्ता में बैठे राजा सो रहे हैं, उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। केजरीवाल ने पंजाबी में एक वीडियो जारी कर कहा कि कृषि कानूनों के आंदोलन को एक साल होने जा रहा है, 700 किसानों ने अपनी कीमती जानों की कुर्बानी दी है।
किसानों ने 27 सितंबर को बंद का ऐलान किया है। AAP इस आंदोलन के साथ है और भारत बंद को भी समर्थन देती है। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का एलान किया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के वापस लिए जाने तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.