नई दिल्ली। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फैंस शहनाज कौर गिल की एक झलक पाने के लिए तरस गए थे। सिद्धार्थ की मौत से शहनाज़ पूरी तरह पब्लिक अपियरेंस से दूर हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ के मेकर्स ने एक्ट्रेस के फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म में शहनाज़ के साथ फेमस पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नज़र आने वाली हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
फिल्म का ट्रेलर काफी मज़ेदार है। इस फिल्म में दिलजीत और शहनाज़ पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आने वाले हैं जो कि शहनाज़ की डिलीवरी के बाद तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है शहनाज़ से अलग होने के बाद दिलजीत अकेले अपने बेटे को पालते हैं और इस दौरान कई परेशानियों का सामना करते हैं। तभी उनकी लाइफ में एक खूबसूरत महिला यानी सोनम बाजवा की एंट्री होती है दिलजीत उनपर दिल हार बैठते हैं। दोनों की लव स्टोरी सेट होने ही वाली होती है कि तभी दिलजीत की एक्स वाइफ शहनाज़ फिर से सामने आ जाती हैं और फिर शुरू होते हैं दिलजीत की जिंदगी में स्यापे। कुल मिलाकर कहा जाए को ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग है जो आपको बोर नहीं होने देगा। अब फिल्म कैसी होगी ये तो आपको 15 अक्टूब को ही पता चलेगा। तब तक देखें ट्रेलर।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके परिवार के साथ ही उनकी खास दोस्त रहीं शहनाज गिल भी टूट सी गई हैं। शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त ही नजर आई थीं। जिसके बाद से अब तक शहनाज गिल ना तो नजर आईं और ना ही उनके बारे में कोई खबर है। ऐसे में शहनाज के फैंस को उनकी काफी फिक्र है कि वो किस हाल में हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.