Local & National News in Hindi

बिलासपुर में फल ठेला संचालक के सूने मकान से नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार

23

बिलासपुर।10 साल के बेटे को अकेले छोड़कर मध्य प्रदेश स्थित पैतृक गांव जाना फल ठेला संचालक के लिए भारी पड़ गया। बालक घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर चला गया। इस बीच सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 13 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले रजनीश जायसवाल बुधवारी बाजार में फल ठेला लगाते हैं। उनका पैतृक निवासी मध्य प्रदेश के रीवा में है। 16 सितंबर को रीवा में उनके बड़े पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस पर वे अपने 10 साल के बेटे कृष्णा को घर में अकेले छोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रीवा चले गए। 26 सितंबर की शाम उनका बेटा कृष्णा मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर चला गया।

रात में बालक रिश्तेदार के ही घर में रुक गया। दूसरे दिन सुबह वापस आने पर मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर में सामान बिखरा हुआ था। सुबह आठ बजे रजनीश भी अपने घर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि आलमारी में रखे नकदी 13 हजार स्र्पये, सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सिरगिट्टी थाने में मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से संदेहियों के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज ले रही है। वहीं, पुराने मामलों में गिरफ्तार लोगों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !