Local & National News in Hindi

आशाराम बापू के लवकुश आश्रम रायपुर का केयर टेकर देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

23
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीआइपी रोड स्थित आशाराम बापू के लवकुश आश्रम का केयर टेकर को देशी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों की तलाश और अड्डेबाजी चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति लवकुश वाटिका के पास कारतुस भरा हुआ देशी कट्टा अपने कब्जे में रखा है। सूचना पर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवक अपना नाम हरीश कुमार सेन लवकुश वाटिका तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। इस दौरान वे वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस नहीं होना लिखित में दिया। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपित किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में था।
ढेबर सिटी में कारोबरी ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात
राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेबर सिटी कालाेनी में रहने वाले एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर अग्रिम कार्रर्वा की। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी के कर्मचारियों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक कारोबारी की पहचान संजय माहेश्वरी के रूप में हुई है।
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी के अनुसार कारोबारी ढेबर सिटी कालोनी के सी ब्लाक में अकेले रहता था। दो दिन से कारोबारी अपने कर्मचारियों का फोन नहीं उठा रहा था। फाेन नहीं उठाने की वजह से कर्मचारी रविवार को घर आए तो दरवाजा बंद पाया।इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को दोपहर दुबारा कारोबारी को देखने गए, तो फ्लैट से बदबू आ रही थी। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची। कमरा खोला तो कारोबारी फंदे में लटका हुआ था।मृतक के कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।वहीं जानकारी यह मिली है कि कारोबारी डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस स्वजनों से भी मामले की पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !