दो बच्चों ने प्रधानमंत्री को लिखी बेहद क्यूट चिट्ठी, कहा- ‘प्यारे मोदी जी, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं’
असम– असम के दो बच्चों ने पीएम मोदी और सीएम को एक ऐसी चिट्ठी लिखी कि वह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, असम के दो बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक क्यूट चिट्ठी लिखी है। इन बच्चों ने चिट्ठी के जरिए अपनी समस्या दोनों नेताओं के सामने रखी है। बच्चों की इन दोनों चिट्ठियों को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
प्यारे मोदी जी.. मेरे तीन दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं
दरअसल, इन दोनों बच्चों का नाम रावजा और आर्यन है। रावजा की उम्र 6 साल है जबकि आर्यन 5 साल का है। दोनों ने अलग-अलग चिट्ठी लिखी है। आर्यन पीएम मोदी के लिए लिखते हैं, ‘प्यारे मोदी जी.. मेरे तीन दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं, इस कारण मुझे अपने पसंदीदा खाने को चबाने में दिक्कत हो रही है।’
‘प्यारे हिमंत मामा, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं।
वहीं रावजा असम के सीएम को संबोधित करते हुए लिखती हैं, ‘प्यारे हिमंत मामा, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं। कृपया आवश्यकर कार्रवाई करें क्योंकि मुझे काफी दिक्कत हो रही है और खाना चबाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’ इसके साथ ही दोनों बच्चों ने चिट्ठी में छोटी-छोटी ड्राइंग भी बनाई हुई है।
नरेंद्र मोदी जी और हिमंत बिस्वा जी, प्लीज उनके दांतों के लिए कोई जरूरी काम करें
इन चिट्ठियों को मुख्तार अहमद नामक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘नरेंद्र मोदी जी और हिमंत बिस्वा सरमा जी, मेरी भतीजी रावजा और भतीजे आर्यन की तरफ से यह लिखा गया है। मैं घर पर नहीं ड्यूटी पर हूं, मेरी भतीजी और भतीजे ने यह खुद लिखा है। प्लीज उनके दांतों के लिए कोई जरूरी काम करें क्योंकि वे अपने पसंदीदा भोजन को चबा नहीं सकते हैं। फिलहाल बच्चों का ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.