Local & National News in Hindi

सोने के दाम में इजाफा, चांदी की कीमत भी बढ़ी, जानिए नए रेट

29

नई दिल्ली। बुधवार को सोना और चांदी दोनों के दाम बढ़ गए। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार और रुपये में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 264 रुपये की तेजी के साथ 45,123 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 44,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 362 रुपये की तेजी के साथ 58,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 58,463 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.19 पर खुला बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,739 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट कारोबार के साथ 22.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। HDFC Securities, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, ‘सात सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ नुकसान हुए।’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के नवनीत दमानी ने कहा, पिछले सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद स्थिर कारोबार हुआ।

सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 05:00 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 169 रुपये यानी 0.37 फीसद बढ़कर 46125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का दाम 74 रुपये 0.16 फीसद बढ़कर 45927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 05:05 बजे दिसंबर 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 474 रुपये यानी 0.78 फीसद गिरकर 59990 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !