नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के निवास पर यहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने के विरोध में सिब्बल के घर के सामने जमा हो गए थे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिब्बल ने आज ही दिन में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी से नेताओं के निकलने के मुद्दे पर नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया था और कांग्रेस कार्यसमिति की शीघ्र बैठक बुलाने की मांग की थी। सिब्बल ने यह भी कहा था कि आज कांग्रेस पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘हम जी हुजूर-23′ नहीं है। गौरतलब है कि सिब्बल उन 23 वरिष्ठ नेताओं में है जिन्होंने पार्टी की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी को संगठनात्मक चुनाव के लिए पहला पत्र इसी साल कुछ माह पहले लिखा था, उसी के बाद से कांग्रेस में जी-23 शब्द का प्रचलन शुरू हुआ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.