Local & National News in Hindi

नहीं बढ़ी अवधि, 20 अक्टूबर को बचे नौ सुपरवाइजरों का कार्यकाल हो जाएगा समाप्त

24

बिलासपुर। आइआरसीटीसी में संविदा पर रखे गए नौ और कर्मचारियों का 20 अक्टूबर को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। मुख्यालय से इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी हो चुका है। हालांकि इनकी जगह पर फिर से कर्मियों को रखे जाएंगे या फिर विभाग के ही स्थाई कर्मचारियों की पोस्टिंग होगी। अभी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों की कमी से आइआरसीटीसी का कामकाज प्रभावित होगा। वैसे भी यहां गिनती के ही कर्मचारी हंै। जबकि काम अधिक है।

अन्य विभागों की तरह आइआरसीटीसी में कर्मचारियों की कमी है। इसे देखते हुए ही दो साल पहले करीब 15 संविदा कर्मचारियों की सुपरवाइजर के रूप में पदस्थापना की गई थी। इनसे आइआरसीटीसी स्टेशन से लेकर ट्रेनों में मानिटरिंग करा रहा था। सुपरवाइजर पेंट्रीकार की सफाई से लेकर खानपान की क्वालिटी परखते थे। किसी तरह खामियां मिलने पर इसकी रिपोर्ट बनाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन स्थिति एरिया मैनेजर कार्यालय में देते थे। इसके आधार पर पेंट्रीकार संचालक के खिलाफ लगाम कसा जाता था। हालांकि पदस्थापना से पहले कार्यकाल की अवधि तय थी।

इसके मद्देनजर पहले ही छह सुपरवाइजरों को कार्य से मुक्त कर दिया गया। उनके जाने के बाद केवल नौ सुपरवाइजर ही बचे थे। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण पहले जैसा काम नहीं रह गया था। इस दौरान तो बिना काम के सुपरवाइजरों को भुगतान किया जा रहा था। इसकी वजह उनका कार्यकाल पूरा नहीं होना था। पर अब बचे नौ सुपरवाइजरों का कार्यकाल कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इसलिए उन्हें अभी से नोटिस दे दिया गया है। उनकी जगह पर फिलहाल यहां किसी अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं हुई है। इसलिए काम खासकर जांच प्रभावित हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !