रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर शादीशुदा महिला से कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता ने इस मामले में मुजगहन थाने में पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखवाया है कि वह संतोषी नगर, टिकरापारा में रहती है। मई 2021 में उसका परिचय बिहार के रहने वाले दो युवकों से हुआ था
उन युवकों ने कंसल्टेंसी एजेंट बताते हुए महिला की नौकरी मंत्रालय में लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद वे 10वीं पास महिला को नौकरी की बात करने के बहाने सुनसान इलाके में ले गए और कार में ही सामूहिक रूप से दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद तो यह आए दिन की बात हो गई। मगर, जब महिला को लगा कि दोनों युवकों ने उसका फायदा उठाया है और वे लगातार झूठ बोलने के साथ ही महिला के साथ ज्यादती करते जा रहे हैं, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है। युवक उसे सूचना देकर संतोषी नगर स्थित ब्रिज के पास बुलाते थे, जहां से वे महिला को कार में लेकर सेजबहार की ओर सुनसान स्थान पर जाते और वहां उसके साथ दुष्कर्म करते थे। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पतासाजी में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बदमाशों के इस तरह के किसी झांसे में न आएं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.